Translate

रविवार, 22 मार्च 2020

कोरोनावायरस के खिलाफ जनता कर्फ्यू को सफल बनाएं सारणवासी: सीएस

कोरोनावायरस के खिलाफ जनता कर्फ्यू को सफल बनाएं सारणवासी: सीएस


राजीव रंजन कुमार
नेटवर्क छपरा। सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने कोरोनावायरस से बचने के लिए 22 मार्च को सुबह 7 बजे बजे से रात 9 बजे तक अपने घरों में रहकर जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने करोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। सीएस ने लोगों से अपील की है कि वह सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक अपने घरों में रहें। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर बाहर कोई भी न निकले। यात्राओं से परहेज करें। सार्वजनिक स्थलों पर न जाएं। भीड़भाड़ से दूर रहें। उन्होंने 60 वर्ष से ऊपर लोगों का खास ध्यान रखने की अपील की है। किसी भी शर्त पर उन्हें बाहर न जाने दें न बाहर वालों से उन्हें मिलने दें। उन्होंने यह भी कहा  गलत अफवाह ना फैलाएं । साबुन एवं पानी से बार-बार हाथ धोएं और एक दूसरे से हाथ न मिलाएं। सर्दी, खांसी एवं सांस फूलना हो तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें। यह जनता के लिए जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू होगा।

● पीएम के आह्वान को मिल रहा समर्थन।

प्रधानमंत्री नारेंद्र मोदी  के  आह्वान के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने खुद ही रविवार को घर में रहने का निर्णय किया है। बहुत से लोग अपने जानने वालों को भी इस दिन घर से बाहर नहीं निकलने के लिए आग्रह कर रहे हैं। सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर पर भी लोग जनता कर्फ्यू का समर्थन कर रहे हैं।

●  खुद करें नियमों का पालन।

जनता कर्फ्यू के दौरान कोई आपको बलपूर्वक नहीं रोकेगा और कोई पाबंदी नहीं होगी। आपको खुद ही इस नियम का पालन करना है, ताकि आप खुद सुरक्षित रहें, आपका परिवार सुरक्षित रहे और पूरा देश और दुनिया सुरक्षित रहे. कोरोना वायरस से बचने के लिए अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बन पाई है, यह अभी प्रयोग के दौर में है. ऐसे में आपको दूसरों को सुरक्षित रखना है और खुद भी सुरक्षि रहें।