कोरोना-वायरस से निपटने के लिए चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों का किया गया उन्मुखीकरण।
//राजीव रंजन कुमार//
नेटवर्क छपरा। जिलास्वास्थ्य समिति के सभागार में कोरोनावायरस को लेकर सभी प्रखंडों प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों व बीसीएम का उन्मुखीकरण किया गया। प्रशिक्षण में सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने कहा कोरोनावायरस से बचने के लिए सर्तक व सजग रहनें की आवश्यकता है। चिकित्साकर्मियों को भी अपना सुरक्षा करना होगा। उन्होने सभी चिकित्सकों को कहा कि किसी मरीज का इलाज करते समय गाउन व सर्जिकल मास्क का उपयोग जरूर करें। मरीजों को देखने के बाद अपने हाथ की धुलाई सेनिटाईजर या साबुन से अच्छी तरह से करें। उन्होने कहा अगर सेनिटाईजर उपलब्ध नहीं हो तो मेडिकेटेड स्प्रीट से भी अपनी हाथ की धुलाई कर सकते हैं। सीएस ने कहा कि गाउन को भी समय-समय पर धुलाई करने की आवश्कता है। गाउन को धुलाई करने बाद अच्छी तरह से धूप में सुखाए। अस्पताल में एक साथ ज्यादा भीड़ जमा नहीं होने दें। एक मरीज के साथ अगर जरूर हो तब हीं अटेंडेंट को अस्पताल में आने दें। सिविल सर्जन ने कहा कोरोनावायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसी बहुत जरूरी है। इसलिए आप सभी सोशल डिस्टेंसी बनाकर रखें। सीएस ने कहा कि 31 मार्च तक परिवार नियोजन के अंतर्गत होने वाले ऑपरेशन को बंद कर दिया गया है। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा, डीआईओ डॉ. अजय कुमार शर्मा, डीपीएम अरविन्द कुमार, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. रंजितेष कुमार, यूनिसेफ के एसएमसी आरती त्रिपाठी, डीएमएनई भानू शर्मा्, सीफार के प्रमंडलीय कार्यक्रम समन्वयक समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।