Translate

बुधवार, 11 मार्च 2020

राधा-कृष्ण मंदिर में बांके बिहारी पर बरसाये फूल...भक्तों ने खेली फूलों की होली।

राधा-कृष्ण मंदिर में बांके बिहारी पर बरसाये फूल...भक्तों ने खेली फूलों की होली।


//राजन असाटी//
जुझार/दमोह। होली के पावन पर्व पर सभी जगह रंग गुलाल उड़ती दिखाई दे रही है और सभी के द्वारा त्यौहार को मिल जुलकर बनाया गया जुझार गांव में असाटी परिवार द्वारा श्री राधा कृष्ण मंदिर में होली पर्व पर भगवान बांके बिहारी को रंगों से स्नान कराकर पूजन अर्चन कराया गया महिलाओं द्वारा होली पर रंग गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को बधाइयां दी गई और श्री राधा कृष्ण मंदिर में फूलों की होली खेली गई इस संबंध में राजन असाटी ने बताया जुझार गांव में असाटी परिवार का लगातार प्रयास है कि त्योहारों को राधा कृष्ण मंदिर जुझार में पहुंचकर आनंद उठाएं होली पर इस प्रकार का आयोजन पिछले वर्ष हुआ था जिससे उत्साहित होकर इस वर्ष भी अनेक प्रकार के फूलों को एक दिन पहले से ही एकत्रित करना प्रारंभ कर दिया था।

 जिसमें विशेष रूप से गुलाब गेंदा सफेद गुलाब नौरंगा फूल भी थे जो विशेष रूप से होली के पर्व पर प्रयोग होते हैं होली के अवसर पर अनेक श्रद्धालु ब्रज धाम वृंदावन होली खेलने के लिए जाते हैं जुझार गांव में भी विशेष रूप से ही होली का पर्व मनाया गया जिसमें फूलों की होली एवं नगड़ियो की धुन पर फागों गई यह परंपरा बरसो पुराने समय से गांव में आज भी जीवित हैं और श्रद्धालु जन होली के पर्व पर भी राधा कृष्ण के साथ होली मनाई राधा कृष्ण के साथ फूलों की होली का आयोजन मंगलवार शाम चार बजे के बाद हुआ जिसमें लक्ष्मी प्रसाद असाटी राजन असाटी परम विश्वकर्मा हल्ले सेन साजन असाटी रामदीन प्रजापति शुभम असाटी मुन्नालाल अठ्या अंश असाटी गुलाब सेन सुंदर बाबा हेमराज पटेल जीवन सिंह ठाकुर परम सेन जुगराज महोबिया दौलत सेन मयूर असाटी छोटेलाल अठ्या अनिल असाटी हेमराज सिंह लोधी राम कुमार सेन दुर्जन पटेल रज्जू सिंह ठाकुर विजय अठ्या पहलाद सिंह लोधी नरेंद्र सेन दरबारी पटेल गोलू सिंह ठाकुर हरि सेन भगवान दास सेन सहित अनेक श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।