Translate

सोमवार, 16 मार्च 2020

बक्सवाहा। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही वार्षिक परीक्षा...केन्द्र पर जांच करने पहुंचे तहसीलदार।

बक्सवाहा। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही वार्षिक परीक्षा...केन्द्र पर जांच करने पहुंचे तहसीलदार।


//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल विभाग के द्वारा करवाये गये कक्षा दसवीं का विज्ञान का प्रश्न पत्र संपन्न हुआ।
जिस दौरान शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बक्सवाहा में कक्षा दसवीं में दर्ज 348 में से 344 उपस्थित परीक्षार्थी रहे।
तो वही 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और परीक्षा 12 कमरों में शांति पूर्ण ढंग से व्यवस्थित हुई, तथा परीक्षा के समय केन्द्र का निरीक्षण विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस पांडे तथा तहसीलदार करन सिंह कौरव ने किया।
तथा आज एक भी नकल प्रकरण नहीं बना आपको बता दें कि केंद्र अध्यक्ष एसके गुप्ता तथा सहायक केंद्र अध्यक्ष अरविंद तिवारी प्रभारी प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बक्सवाहा के निर्देशन में शांति पूर्वक संचालित हो रही है।