कोविद-19 से मिले छुटकारा.... धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन...भारत में ना पनपे कोरोना महामारी।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने कोरोना वायरस से मुक्ति एवं सम्पूर्ण विश्व में शांति स्थापित करने हेतु भक्तों को शान्तिविधान एवं मंत्र जाप्य करने हेतु प्रेरणा दी गयी थी।आचार्य श्री की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से ही घुवारा निवासी श्रीमती ताराबाई जी,निर्मलकुमार,सुनील कुमार,रविन्द्र जैन रवि बारौ वालों ने अपने परिजनों,इष्ट मित्रों,एवं शताधिक समाजजनों के साथ श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र नवागढ़ जिला-ललितपुर में प्रातः काल पहुंचकर श्रीजी का अभिषेक,विश्व के कल्याण एवं सुख शांति की स्थापना हेतु शांतिधारा की ततपश्चात श्रीशान्तिविधानजी का वाचन पूर्ण भक्तिभावना एवं संगीतमय किया गया । विधानाचार्य पण्डित श्री नरेन्द्र जी शास्त्री एवं संगीत सृजन श्री प्रवीण जी समर्रा टीकमगढ़ वालों ने किया।
द्रोणप्रान्तीय नवयुवक संघ के उपाध्यक्ष,एवं विधानजी आयोजनकर्ता रविन्द्र जैन ने बताया कि यह विधानजी परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर की महाराज द्वारा दी गयी प्रेरणा एवं उन्हीं के मंगल आशीर्वाद से ही निर्विघ्न सम्पन्न हुआ है। इस विधान के आयोजन के उपरांत सभी ने साथ बैठकर प्रीति पूर्वक भोजन किये। अतः कुछ लोगों ने इस कार्यक्रम को होली मिलन समारोह की संज्ञा प्रदान की।
सभी ने कोरोना वायरस से व्याप्त अशांति की शांति हेतु मंगल कामना की है।और संदेश दिया है कि आचार्य श्री के इस उपदेश का पालन सभी को अपने-अपने स्तर से करते हुए प्रत्येक जगह शान्तिविधान, हवन,मंत्राधन करना चाहिए।