पुलिसकर्मियों ने मनाया होली का त्यौहार...परिवार वालों के साथ नही,स्टाफ के साथ मनाई होली...देखिए वीडियो
//रूपेश जैन,अम्मू सोनी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाना मैं होली के एक बाद, आज मंगलवार को स्थानीय पुलिस स्टाफ द्वारा होली का त्योहार थाना परिसर में मनाया गया आपको बता दें कि होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को अवकाश नहीं मिल पाया जिससे वह अपने घर जाकर अपने परिवार के साथ होली नहीं मना पाए, तो उन्होंने होली के रंग में रंगने के लिए अपने स्टाफ के साथ होली मनाई।