//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। कोरोना वायरस से बचाव के लिये कलेक्टर तरूण राठी द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये गये निर्देशों के तहत शासकीय जिला चिकित्सालय में आईसोलेशन वार्ड की स्थापना की गई है। डाँ दिवाकर पटैल ने बताया कोरोना वायरस विश्व में महामारी के रूप में घोषित किया गया हैं। जिला अस्पताल मे कोरोना की रोकथाम एवं बचाव से संबधित सारी मूलभूत व्यवस्था की जा चुकी हैं। जिला अस्पताल परिसर मे 09 विस्तर का आईशोलेशन वार्ड प्रथक से बनाया गया हैं। आईशोलेशन वार्ड मे स्टाफ की बारी-बारी से ड्यूटी लगाई जायेगी साथ ही स्टाफ के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई हैं।उन्होने कहा ऐसे मरीज जो विदेश से आयेंगे उनमें लक्ष्ण नही पायें जायेगें फिर भी उन्हे 14 या 28 दिन के आर्ब्जवेशन रूम में रखा जायेगा, विदेश से आये हुये लोगो के लिए 6 विस्तर की व्यवस्था डिस्टिक ट्रेर्निंग सेंटर जटाशंकर कॉलोनी मे की गई हैं, जहां हम उन्हे सुविधा उपलब्ध करा सकेंगे।
