//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। बाजना में गाली गलौज करने के बाद चार युवकों ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी. जिसके पश्चात मामला थाने में दर्ज किया गया है।
पीड़ित हरिचरण अहिरवार पिता दशईयां अहिरवार ग्राम रानीपुरा अपने घर के दरवाजे के पास बैठा था तभी चार लोग पप्पू अहिरवार, बवला अहिरवार, राजू अहिरवार तथा धर्मा अहिरवार आए और पीड़ित युवक के साथ गाली गलौज करने लगे. जिसके पश्चात जब पीड़ित हरिचरण ने इसका विरोध किया तो चारों युवकों ने पीड़ित की मारपीट कर दी।
इसका थाने में अपराध क्रमांक 80/2020 तथा आईपीसी की धारा 323, 294, 506, 34 ताजी राते हिंद के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालांकि बता दें कि दोनों पक्षों के द्वारा अलग-अलग रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।