चाकूबाजी की घटना को लेकर संगठनों का विरोध प्रदर्शन.... घटना में संलिप्त आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग...कार्यवाही ना किए जाने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। विगत दो दिवस नगर में बस स्टेंड पर हुई चाकूबाजी की घटना 8 मार्च 2020 दिन रविवार शाम को समय 8 बजे आशुतोष सोनी अपने मित्रों के साथ भोला चाय वाले के यहां चाय पी रहा था तभी गढ़ी मुहल्ला निवासी दर्जन भर मुस्लिम युवाओं ने उस पर अचानक हमला कर दिया था। और उस पर चाकू से कई बार किए गए और जान से मारने की कोशिश की गई। यह अराजक तत्व रोज बस स्टैंड पर देर रात तक जमघट लगा कर खड़े रहते हैं और गुंडागर्दी करते हैं इस घटना का मुख्य कारण फेसबुक पर आशुतोष सोनी द्वारा CAA का समर्थन और हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार करना सामने आया है, यही बात घटना में घायल आशुतोष सोनी के भाई आकाश सोनी ने घटना के बाद मीडिया के समक्ष की थी।जिसे देर रात पुलिस प्रशासन के द्वारा आकाश सोनी पर दवाब बनवा कर न्यूज बाइट हटवाया गया और दबाव बनाकर मीडिया में दूसरा वीडियो जबरन पहुंचाया गया जो एक तरह से प्रशासन का दोहरा चरित्र प्रदर्शित करता है और हिंदू भावनाओं को आहत पहुंचाने वाला कृत्य है, जिससे आक्रोशित समस्त हिंदू संगठन और सकल हिंदू समाज ने घटना के विरोध किया साथ ही असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग करते हुए। जिसके बाद आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर हिन्दू संगठनों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। जांच में संलिप्त पाए गए निम्न अपराधियों के नाम साहिल पठान पिता गुल्लन पठान, कनछेदी कुरैशी, तनाज खान, मोगली, ईदुल खान, सलीम कुरैशी, बंटी कुरैशी और अन्य 7 साथियों के नाम उजागर हुए है। जिसमे आक्रोशित संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशासन के द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती है, तो सकल हिन्दू समाज आंदोलन एवं विरोध करने बाध्य होगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

