आगामी आदेश तक...जिले की मदिरा दुकानो पर लटक जायेगा ताला...कलेक्टर का आदेश जारी।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। कोरोना वायरस का प्रभाव देश में व्यापक रूप से पाए जाने के फलस्वरूप विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया गया है ।जिले की मदिरा दुकानों के आहातो में मद्यपान की सुविधा एवं उपभोग की दृष्टि से एकत्रित जन समुदाय के बीच कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट तरुण राठी ने जिले में संचालित देशी-विदेशी मदिरा दुकानों के समस्त आहातो को आगामी आदेश पर्यंत तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं।