Translate

सोमवार, 16 मार्च 2020

कलेक्टर की जनसुनवाई आगामी आदेश तक स्थगित...असुविधा की स्थिति में कलेक्टोरेट कार्यालय में जमा कराए जा सकेंगे आवेदन।

कलेक्टर की जनसुनवाई आगामी आदेश तक स्थगित...असुविधा की स्थिति में कलेक्टोरेट कार्यालय में जमा कराए जा सकेंगे आवेदन।

//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में आम जनों को एहतियात बरतने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, इसी के तहत कलेक्टर तरुण राठी ने शासन के आदेश के परिपेक्ष में आगामी आदेश तक प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई स्थगित कर दी है। उन्होंने कहा है यदि आवेदक आवेदन लेकर आते है तो,उनके आवेदन जिला कार्यालय में लिए जाएंगे।