Translate

मंगलवार, 17 मार्च 2020

पुलिस ने चोर गिरोह को दबोचा...SP ने किया पर्दाफाश...9 बाइके बरामद।


//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। जिले भर में विभिन्न इलाकों में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाते हुए। बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। ज्ञात हो कि विगत माह जिले में आयोजित बुन्देली मेला महोत्सव दमोह में कई बाईकों को चोरों ने निशाना बनाया था। साथ ही शहर में आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। 

जिसको तत्परता से लेते हुए। बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, सीएसपी मुकेश अबिद्रा के निर्देशन में कोतवाली टी आई एच आर पांडे एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। 

जिसमे तीन बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। आरोपियों से लगभग 3 लाख 60  हजार कीमत की 9 मोटरसाइकिल जप्त की गई है। विभिन्न 9 बाइकों के साथ चोर गिरोह का मुख्य आरोपी दिलीप रैकवार उम्र 19 वर्ष उमा मिस्त्री की तलैया निवासी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दो अन्य नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

साथ ही उक्त आरोपी को न्यायालय एवं किशोर के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया हैं। उक्त कार्यवाही में मुख्य रूप से कोतवाली थाना प्रभारी एच आर पांडे,  उप निरीक्षक विक्रम सिंह दांगी, उप निरीक्षक पटेल, आरक्षक संजय, आरक्षक मनीष गंदर्भ, महेश यादव का उक्त कार्यवाही में सराहनीय सहयोग रहा। जिसमे उक्त कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।