Translate

रविवार, 22 मार्च 2020

जनता कर्फ्यू पर युवा कार्यकर्ता व समाजसेवी रंजन यादव ने की लोगों से अपील।

जनता कर्फ्यू पर युवा कार्यकर्ता व समाजसेवी रंजन यादव ने की लोगों से अपील।


//राजीव रंजन कुमार//
नेटवर्क सारण। मशरक प्रखंड के कवलपुरा पंचायत के मठिया निवासी और समाजसेवी रंजन यादव ने मशरक प्रखंड के सम्मानित नागरिकों से अपील कि कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता अभियान में आम जनता सहित कई समाजसेवी व अन्य लोग मशरक प्रखंड के कवलपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया भतीजा रंजन यादव ने मशरक प्रखंड के सम्मानित नागरिकों से अपील किया है। कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कोरोना वायरस रूपी महामारी के प्रति जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अपने संबोधन में 22 मार्च रविवार के दिन को सुबह 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक अपने स्वेच्छा से देश की जनता से जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की है।  22 मार्च 2020 शाम को ठीक पांच बजे अपने घर के दरवाज़े पर या बालकनी में खड़े होकर पांच मिनट तक ताली बजाकर, घंटी बजाकर, थाली बजाकर कोरोना वायरस से बचाव में लगे कर्मियों के  प्रति आभार व्यक्त करें। रंजन यादव ने कहा कि कोरोना ऐसी भयावहता लेकर आया है कि इस अवधि में जागरूकता अनिवार्य है उन्होंने कहा कि किसी से हाथ नहीं मिलाएं। सिर्फ नमस्ते करें और लोगों से निवेदन है कि घर से बाहर निकलते है तो किसी से हाथ न मिलाये और घर में प्रवेश करते हैं तो सेनिटलाइज़र का प्रयोग करे, अपने हाथ से नाक, कान, मुँह को न छुए तथा स्वचछता का विशेष ध्यान रखे।