//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। वार्ड में पेयजल समस्या ढप्प होने से आज स्थानीय सिविल वार्ड नं 2 के वार्ड वासियो के द्वारा नगरपालिका के माध्यम से शहर के सभी वार्डो में शुद्ध पेय जल की व्यवस्था बनाने के लिए। नगरपालिका प्रशासन के द्वारा नल जल योजना के अंतर्गत LDVC पाइप लाइन सभी वार्डो में डाली गई प्रायः सभी वार्डो की पाइप लाइन चालू हो चुकी है। लेकिन हमारे वार्ड सिविल 2 की पाइप लाइन के सभी हित ग्राहियों ने पाइप लाइन की राशि देने के बाबजूद भी पानी प्राप्त नही हो पा रहा है। आगामी गर्मी के मौसम में यह समस्या वार्डवासियों के ऊपर काल की तरह मड़रा रही है। जिसको लेकर वार्डवासियों में पेयजल संकट का भय व्याप्त है। अर्थात पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से पेय जल सप्लाई कराए जाने को लेकर समस्त वार्ड वासियो ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।