Translate

रविवार, 6 सितंबर 2020

एक ही रात में तीन जगह हुई अलग-अलग चोरियों की बारदात...लाखो का जेवर और नगदी ले भागे चोर...थाना में मामला दर्ज...पीडितो ने पुलिस इंस्पेक्टर पर लगाये मिलीभगत के आरोप...रेवन गांव का मामला।

//विवेक भास्कर//

नेटवर्क झांसी। जनपद क्षेत्रान्तर्गत थाना टोडीफतेहपुर के रेवन गांव में चोरों ने मिलकर एक ही रात में तीन जगह अलग अलग स्थानों पर चोरी की बारदात को अंजाम दिया है ।

घटना रात्रि 12 से 4 बजे के मध्य की बतायी जाती है ।

टोडीफतेहपुर थाना में फरयादी रमेश चंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के विरुद्ध धारा 380 का मामला दर्ज कर लिया है ।

पीडितो ने पुलिस इंस्पेक्टर पर चोरो से मिलीभगत होने के गम्भीर आरोप लगाये है ।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि के मध्य रेवन निवासी रमेश चंद्र यादव , एवं उनके पडोसी शशिकांत और सुरेश यादव , के मकान में अर्धरात्रि के दरम्यान चोरो ने  घर घुसकर ताले तोडे  लाखो की कीमत से बने सोने चांदी के जेवरात तथा दो लाख के लगभग नगद राशि चोर चुरा कर ले भागने में सफल हो गये है ।

एक ही रात में  अलग अलग घरो में हुयी चोरी की बारदात से ग्रामीणों के मध्य भय का माहौल निर्मित हो गया है ।

पीडितो का आरोप है कि घटना की सूचना प्रातः 5 बजे पुलिस थाना टोडीफतेहपुर को दी जा चुकी थी ।

किन्तु चार घंटे बिलम्ब के बाद पहुंचे पुलिस सब इंस्पेक्टर  

शेरपाल सिंह ने आकर पीडितो को डराया धमकाया तथा घटना स्थल  से लगभग  एक फल्लांग दूर पडे बक्से और अन्य सामानों को एकत्र कर घरो में वापिस रखवा दिया ।

जिससे पीडितो के मन में एस.आई. के विरुद्ध शंका बढने लगी और इसी बजह से S.I की कार्यशैली पर कई सवाल मडते हुए पीडितो ने चोरो से साठगांठ कर एस.आई पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया  है ।

तथा पुलिस के उच्च अधिकारियों से चोरी की खुलासा करने सहित आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है ।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इंका जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ रही लूटमार चोर डकैती और हत्या की बारदातो को लेकर सरकार को आडे हाथ लेते हुए कहा कि योगी सरकार में दिनों दिन अपराधिक बारदाते बढती जा रही है ।

अपराधी पुलिस संरक्षण में निरंकुश और बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे है ।

पीडितो की तहरीर पर सही कार्यावाही नही की जा रही है ।

रेवन गांव में इसके एक वर्ष पूर्व एक सोनी परिवार के घर को घेर कर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए बदमाशों ने गोलियां चलाईं थी ।

ग्रामीणों की सजगता और तत्कालीन पुलिस अफसरों की पहल पर लूट की घटना से असफल हुये हमलावरों को पुलिस मुटभेड़ मे मुंह की खाना पडी थी ।

श्री कोरी ने कहा कि रेवन गांव में चोर गिरोह सक्रिय हैं जिसे पुलिस संरक्षम प्राप्त है ।

और यही बजह है कि  सुबह से लेकर शाम तक घटना वारदात से आहात पीडितो कि रिपोर्ट सूरज ढलने के बाद पुलिस कप्तान की पहल पर चोरी का मामला पंजीबध्द किया गया ।

परन्तु पुलिस घटना के पूरे मामले में निष्पक्ष जांच करने की जगह चोरो को बचाने की नियत से लिपापोती कर रही है ।

भयभीत ग्रामीणों ने चोरी की वारदात को शीघ्र ही खुलासा नहीं नही होने पर पुलिस के विरुद्ध आक्रोश जताया एवं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी की मांग की जा रही है ।