तंबाकू उत्पादों की जला डाली होली।
//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। तंबाकू उत्पादों की होली जलाकर सात दिवसीय विशेष शिविर का सामापन किया गया। समापन अवसर पर शिविरार्थियों ने नशा न करने व दूसरों को प्रेरित करनें का संकल्प लिया।उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्थानीय महाविद्यालय द्वारा ग्राम धौर्रा में 7 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। छात्र- छात्राओं ने शिविर में राष्ट्र व समाजसेवा से जुड़ी गतिविधियों को बारीकी से जाना, समझा व सीखा। शिविर के अंतिम दिन शनिवार को छात्र- छात्राओं ने तंबाकू उत्पादों की होली जलाकर बताया कि, नशीले पदार्थ समाज के लिए घातक हैं। संस्था प्राचार्य प्रोफेसर ऋषि कुमार सेन द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का महत्व समझाते हुए कहा कि, छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे शिविर अनिवार्य हैं। शिविर के सहप्रभारी डॉ राजकुमार अहिरवार ने राष्ट्रहित व अनुशासन का महत्व बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के प्रतिभागी जगत राम यादव ने शिविर की 7 दिवसीय गतिविधि प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
तथा अंत में शिविरार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे गए एवं शिविर में , राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी अंकुर तिवारी, क्रीड़ा अधिकारी विवेक आर्य, अशोक ओझा, पारसनाथ अहिरवार, उदय सिंह राजपूत, अतिथि विद्वान डॉ अरविंद नायक, डॉ अरविंद कुमार यादव, डॉ रीता बुंदेला, अर्चना बागरी, पंचम सिंह गौड़, अरविंद कुमार राजपूतम मौजूद रहे।

