CCTV का नहीं चोरों को खौफ...ATM में ब्लास्ट कर करीब 6 लाख की रकम लेकर चंपत...मामले की जांच में जुटी पुलिस।
//नरेंद्र अहिरवार//
दमोह (पटेरा)। आज जिले से लगभग 40 किलोमीटर दूर पेटरा थाना अंतर्गत बेहद बेचीदा व सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां देवडोंगरा स्थित स्टेट बैंक ईटीएम में अज्ञात लुटेरे ईटीएम मशीन को ब्लास्ट कर मशीन में रखी नगदी पार कर चंपत हो गए। जहां मौजूदा हालत को देखा जाए तो मशीन के परखच्चे उड़ चुके थे। जहां एटीएम मशीन कि विभिन्न सामग्री कबाड़ के रूप में साफ दिखाई दे रही थी। साथ ही वहां एटीएम के पास ही कुछ नोट भी चिथडों में पाए गए जिन्हें शायद लुटेरों ने अनदेखा कर दिया या फिर विस्फोट होने के कारण लाइट गुल हो जाने पर उन्हें बचे हुए नोट के टुकड़े दिखाई नहीं दिए या फिर नाम मात्र के लिए वहां नोट के चीथड़े छोड़ दिए गए हो हालत जो भी रहे हो कुछ भी कह पाना संभव नहीं हैं। वहीं चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें सीसीटीवी कैमरे का भी खौफ नहीं है। जहां प्रशासन को आंख दिखाते हुए आरोपी एटीएम मशीन से 5 लाख से अधिक की रकम लेकर पार हो गए।बहरहाल सुबह घटना कि जानकारी लगते ही ईटीएम सुरक्षा कर्मी के द्वारा पटेरा थाना में दि गई। जिसके पश्चात शनिवार की सुबह थाना प्रभारी पी. डी. मिंज अपनी टीम के साथ मौके पर मुआयना करने पहुंचे। साथ ही हटा एसडीओपी सरिता उपाध्याय, एफएसएल टीम के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी मौके का मुआयना करने के पश्चात उक्त घटना की जांच में जुट गई है। लेकिन घटना के मुख्य बिंदुओं के आधार पर आरोपियों को पकड़ना आशन नहीं होगा।
उक्त घटना की जानकारी लगते ही इंधर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान सकते में आए और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के साथ अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। इस गंभीर घटना को देखते हुए पुलिस विभाग ने एक सैयुक्त टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दें कि ईटीएम में घटना के दौरान 5 लाख 94 हजार की रकम थी जिसे आरोपी पार कर फरार हो गए। साथ ही उक्त आरोपियों की तलाश तो प्रारंभ कर ही दी है, साथ ही ग्वालियर से भी विशेष टीम दमोह पहुंच रही है, बहरहाल घटना को देखते हुए कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी हैं। उक्त घटना को देखते हुए अब देखना यह होगा कि ग्रामीण अंचलों में संचालित ईटीएम मशीनों की सुरक्षा में कुछ फेर बदल किए जाते है या नहीं या यूं ही चोरों के हौसले बुलंद रहेंगे। जिससे वह अब किसी अन्य ईटीएम मशीन को अपना शिकार बनाएंगे।