बक्सवाहा। कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न...विकास कार्यों का MLA ने किया भूमिपूजन...तालाब में ग्रिल तो थाना परिसर में वायर फेसिंग का होगा निर्माण।
//रत्नेश रागी,आशीष चौरसिया, रूपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। क्षेत्रीय विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी के निर्देशन में आयोजित हुये विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए क्षेत्रीय विधायक ने बक्सवाहा नगर परिषद में विकास कार्यों का लोकार्पण व थाना परिसर में वायर फेंसिंग, महेंद्र सागर तालाब में ग्रिल सहित सी.सी.कार्यों का भूमि पूजन कर कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम स्थल सिद्ध क्षेत्र ऊमरझिरिया धाम पहुँचे, जहाँ उपस्थित विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस बूथ एजेंट, मंडलम, सेक्टर, व सभी प्रकोष्टों के पदाधिकारी सहित सीनियर जूनियर काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को आगें बढ़ाते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों, पार्टी संबंधित, आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से बात की।कार्यक्रम के साथ सिद्धक्षेत्र पर विशाल भोज का आयोजन किया गया जहाँ उपस्थित विधायक सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
बकस्वाहा की पावन धरा धाम पर आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में अपना समय व अतुलनीय सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद आभार व्यक्त कर कार्यक्रम को अंतिम रुप दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में सेवादल के जिला अध्यक्ष आदित्य कोल दीप्ति पाँडे शामिल हुए साथ ही तीनों ब्लॉकों में बड़ामलहरा ब्लॉक से नरेंद्र दीक्षित सुशील मोदी शफीक खान धनप्रसाद असाटी राजकुमार चौहान अभय जैन, घुवारा ब्लॉक् से रज्जु राजा कृपाराम लौधी मुन्ना सिंह, बक्सवाहा ब्लॉक से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील कुमार बन्ना, टीकाराम बिल्थरे ,भगबानदास दीक्षित लेखराम पटैल मुन्ना तिवारी प्रशांत जैन संजय दुबे रगवीर लौधी के अलावा युवक कांग्रेस एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एलएल पाठक , उपयंत्री शोभित कुमार मिश्रा, नगर निरीक्षक आर.एन. तिवारी, जी, आर.के. शुक्ला जी, सहित समस्त पुलिस स्टाफ एवं नगर परिषद स्टॉप उपस्थित रहा।



