//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। छतरपुर जिला कलेक्टर द्वारा उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया और समिति प्रबंधक एवं किसानों से गेहूं उपार्जन की सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की।
उन्होंने घुवारा के उपार्जन केन्द्र पर किसानों की सुविधा के दृष्टिगत मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। तुलाई कार्य में शीघ्रता के लिए किसानों को घर से गेहूं साफ करके उपार्जन केन्द्र में लाने की समझाईश भी दी। कलेक्टर ने किसानों से बात करते हुए कहा कि एक बोरी में 50 किलो 300 ग्राम से अधिक गेहूं नहीं तुलवाएं।
जिला कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों पर समक्ष में उपार्जित गेहूं का वजन कराया और गुणवत्ता भी देखी।
उन्होंने कोरोना वायरस के मद्देनजर विशेष सावधानी बरतने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने और संबंधितजनों से मास्क एवं ग्लब्स का उपयोग करने के लिए भी कहा।