नेटवर्क दमोह। जिला दमोह में लॉकडाउन के दौरान पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देश पर फरार अपराधियों की धर पकड़ का विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान जिले के थाना कुम्हा़री में 02 एवं थाना मगरोन में 01 हत्याा के प्रयास के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
जिला दमोह के थाना कुम्हारी में 05 माह पूर्व पंजीबद्ध अपराध क्र0 07/20 धारा 294,323, 307, 506 34 ताहि एवं एससी/एसटी एक्टव के प्रकरण में फरार आरोपी जगत यादव पिता भागीरथ यादव उम्र 40 वर्ष एवं राजू यादव पिता भागीरथ यादव उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी ग्राम पटना थाना कुम्हायरी को एसडीओपी पथरिया के निर्देशन में थाना प्रभारी कुम्हातरी श्याहम बैन के द्वारा दि. 12-05-20 को गिरफतार किया गया,आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना कुम्हारी के सउनि सरदार सिंह, आरक्षक 10 प्रकाश आर 644 राजेश कुमार, आर दीपक वर्मा एवं ग्रारस सदस्य नन्नेभाई साहू, नीतेश चौबे एचं धमेन्द्र सिंह लोघी की भी महत्वूंपर्ण भूमिका रही।