//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। अगर आप कियोस्क जा रहे हैं तो सावधान.... कियोस्क संचालक ग्राहकों के खाते से रुपये हडप लेते हैं। नगर में एक ऐसा ही मामला आया है। स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक शाखा अंतर्गत संचालित ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने एक खाताधारक के साथ फर्जीवाडा कर उसके खाता से गुपचुप तरीके से राशि निकाल कर अन्य खाता में डालकर हडप कर गया। मामला छ: माह पुराना बताया जा रहा है। ठगी के शिकार खाता धारक ने बताया कि, छ: माह पूर्व वह अपने खाता से पैसा निकालनें गया था। संचालक ने निकासी की पूरी प्रकिया तो कराई परंतु पैसा देने के लिये टाल दिया। 6 महीने बाद अन्य ग्राहक सेवा केंद्र पर खाता की जानकारी हासिल करने पर 86 सौ रुपये गायब थे। ग्राहक ने गडबडी की शिकायत पुलिस थाना में की है।
● यह है पूरा मामला।
रामसेवक पिता पन्ना लाल विश्वकर्मा निवासी वार्ड नं. 11 बडामलहरा का खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा बडामलहरा अंतर्गत संचालत ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अंशुल असाटी के यहाँ है। खाता धारक बताता है कि, 29 नवम्बर 2019 को वह अपने खाता क्रमांक 33629452803 से पैसा निकाने के लिये केंद्र पर गया था। संचालक अंशुल असाटी ने 86 सौ रुपये आहरण करने के लिये रजिस्टर में अंगूठा लगवाकर अन्य प्रक्रियाऐं पूर्ण की परंतु रुपए नहीं दिये पूंछने पर बताया कि, अभी निकासी नहीं हुई है। जबाब सुनकर मैं घर लौट आया। 5 मई 2020 को पैसों की आवश्यकता होनें पर मैं पुन: केंद्र पर गया और पैसा निकालनें व खाते की जानकारी मांगी लेकिन न पैसे निकासी की और न जानकारी दी। दूसरे ग्राहक सेवा केंद्र पर खाता चेक कराने पर 86 सौ रुपये गायब थे। खाता बता रहा था कि, 29 नवम्बर को 86 सौ रुपए आहरण किऐ गये है। यह जानकर होश उड गये और मैं सीधा अंशुल असाटी से मिला उसनें मुझे पैसा देने का भरोसा दिया। मांगने पर वह मुझे 3-4 दिन टहलाता रहा। सख्ती पूर्वक मांगने पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। पीडित ग्राहक ने घटना के संबंध में मंगलवार को एक लिखित आवेदन पुलिस थाना में दिया है।
● पेंशन व मजदूरी में भी घाल मेल।
ग्राहकों को की सुबिधाओं को ध्यान में रखकर बैंक संस्थाओं ने नगर सहित ग्रामीण अंचल में ग्राहक सेवा सेवा केंद्र खोले है। संचालक इन सेवा केंद्रों पर ग्राहकों के साथ ठगी करके बैंक की शाख पर बट्टा लगा रहे है। ऐसे अनेक मामले उजागर हुऐ है जिससे बृद्ध जनों व विधवाओं की पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, रोजगार गारंटी योजना में मजदूरी भुगतान सहित अनेक भुगतान में बडे पैमाने पर गोलमाल किया जा रहा है। बताया जाता है कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक 10 हजार रुपए के भुगतान पर 5 सौ रुपए तक कमीशन बतौर लिये जाते है। इसकें अलावा ग्रामीण अंचल में राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत होनें वाले मजदूरी भुगतान में भी बडा घोटाला किया जा रहा है। इसकी निरंतर शिकायतें समय समय पर संबंधित शाखा में पहुंचती हैं परंतु ले देकर उन्हें रफा दफा कर दिया जाता है।
● नियम विरुद्ध चल रहे ग्राहक सेवा केंद्र।
Lस्थानीय भारतीय स्टेट बैंक शाखा अंतर्गत 25 ग्राहक सेवा केंद्र संचालित है। अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 नगर में व 20 केंद्र ग्रामीण अंचल में संचालित किए जा रहे है। जबकि, हकीकत यह है कि, 25 में अधिकांश केंद्र नगर में ही नियम विरुद्ध तरीके से सेवाऐं दे रहे है। खाता धारक ग्रामीण अंचल से परेशान होकर बडामलहरा पैसा निकासी के लिये आते है।
● बैंक अधिकारी बोले।
ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों की मनमानी की शिकायतें मिल रही हैं। जल्दी ही इनकी जांच पडताल की जाऐगी नियम विरुद्ध मिलने पर संचालक के नियामानुसार कार्रवाई की जाऐगी। ग्राहकों के खाता से पैसा आहरित कर उन्हें भुगतान न देने की शिकायतें मिलनें पर पूर्व में 2 ग्राहक सेवा केंद्र की बैधता समाप्त की गई है।
वाईके सिंह, प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक शाखा बडामलहरा
“शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कर, कार्रवाई की जाऐगी।“
एसके दुबे, थाना प्रभारी पुलिस थाना बडामलहरा