Translate

रविवार, 17 मई 2020

सेवा सहकारी समिति बक्स्वाहा व मड़देवरा से आया कीड़े लगा हुआ गेहूँ...तहसीलदार ने जप्त करवाया करीब 1200 बोरी अनाज।



//दिलीप अग्रवाल//
बडामलहरा(छतरपुर)। तहसीलदार ने कीट लगा 2 ट्रक गेंहू जप्त किया है। यह अनाज स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर स्थित नागरिक आपूर्ति निगम के वेयर हाउस भंडारण के लिये आया था। गेंहू पुराना बताया जा रहा है उसमें कीडे विलबिला रहे थे।
     तहसीलदार राकेश शुक्ला व नायब तहसीलदार केके गुप्ता ने कार्यवाही कर, 2 ट्रक गेँहू जब्त कर लिया और ट्रक सहित अनाज पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

सेवा सहकारी समिति बकस्वाहा व मड़देवरा के गेँहू उपार्जन केंद्र से ट्रक क्रमांक सीजी 07 सी बी 0977 ,टी एस 07 यू बी 9011 में 1 हजार 2 सौ 44 बोरी जिसमें कीट लगा था। माना जा रहा है कि, यह पुराना गेँहू हैं।
 मुखबिर की सूचना पर अधिकारियों ने इसे भंडारण के पूर्व ही पकड लिया। गोदाम प्रभारी डीके रावत बताते है कि शनिवार को भी इन दोनों गेँहू उपार्जन केंद्रों से ट्रक क्रमांक एमपी 16 एच 0519, एमपी 09 एचजी 5215 मे भरकर गेंहू की बोरियां आई थी।

वह भी स्कंध कीट युक्त बिना किसी मार्क के था। जिला नागरिक आपूर्ति विभाग अधिकारी कुमारी शिखा श्रेयाम ने उसे रिजेक्ट कर दिया परंतु कार्रवाई नहीं की गई। रविवार को पुन: पुनरावृत्ति की गई सूचना पर स्थानीय अधिकारियों ने बोरियों से अनाज निकलवाकर जांच की तो उसमें कीडे विलविला रहे थे।