Translate

रविवार, 17 मई 2020

एनएसयूआई ने की डाॅ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय और उससे सम्बध्दता प्राप्त महाविद्यालयों की परीक्षा शुल्क माफ करने की मांग,कुलपति को सौंपा ज्ञापन।



नेटवर्क सागर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश सचिव अक्षय दुबे ने  डॉ हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति को  मेल के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जिसमें  विलंब शुल्क  तथा परीक्षा शुल्क माफ करने की मांग की है एनएसयूआई प्रदेश सचिव अक्षय दुबे ने कहा कि सागर विश्वविद्यालय द्वारा द्वितीय चतुर्थ एवं षष्टम सेमेस्टर की परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 20 मार्च को जारी की गई थी लॉक डाउन के चलते बहुत से छात्र परीक्षा शुल्क भरने से वंचित रह गये थे विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन भरने की पुनः तिथि 5 जून तक जारी की गई जिसमें विलंब शुल्क भी जोड़ा गया जो कि छात्र हित में नहीं है NSUI द्वारा मांग की गयी कि विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क भी माफ की जाए जिससे गरीब एवं निर्धन छात्र परीक्षा से वंचित ना रह सके मांग का समर्थन करने वालों में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष ऋषिकेश भट्ट  शाहरुख खान विश्वविद्यालय अध्यक्ष अंकित ठाकुर  अक्षय सक्सेना मनीष ठाकुर आदर्श वेद आदि ने मांगा समर्थन किया।