Translate

गुरुवार, 21 मई 2020

भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर एनएसयूआई ने गरीब मजदूरों को खाना खिलाया और मास्क का किया वितरण।



नेटवर्क सागर। एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश भट्ट के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर गरीब मजदूरों को खाना खिलाया । एनएसयूआई की प्रदेश सचिव अक्षय दुबे ने कहा राजीव गांधी ने कंप्यूटर क्रांति से देश को आधुनिक तकनीक से जोड़ा। साथ ही युवाओं को मताधिकार दिलाया। राजीव गांधी ने इस देश में पंचायती राज लागू करके गांव को आर्थिक रूप से मजबूत किया। मनीष ठाकुर ने लोगों को सेनेटाइजर, मास्क वितरण किये।

इस अवसर पर  सोनू शर्मा , नीलेश दुबे , नरेश शर्मा, गौरव आकाश दुबे, प्रशांत राय, छोटू अठिया, छोटू यादव , सोनू पटेल, टिन्टू अहिरवार, अरविंद अहिरवार, आदि शामिल हुए ।