//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामहरा(छतरपुर)। कुआं में गिरनें से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि, मृतक दोपहर में कुआं पर नहाने गया था।
जानकारी के अनुसार, आशु पिता रविंद्र राय (17) निवासी जसगुवांकला थाना बाजना की कुआं में गिरनें से मौत हो गई।
घटना बुधवार दोपहर 1 बजे की बताई गई है। बताया जाता है कि, मृतक कुआं पर नहानें गया था उसी समय पैर फिसलकर वह कुआं में गिर गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण महेश की की सूचना पर परिजन घटना स्थल पर आ गये और ग्रामीणों की मदद से बालक को कुआं से बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। मृतक के पिता रविंद्र पिता गुलजारी राय (40) की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोष्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरु कर दी।