//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा अबैध शस्त्र, अबैध शराब एवं मादक पदार्थ रखने एवं बेचने बालो पर कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर द्वारा टीम गठित कर कार्यबाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
आज दिनांक 16.05.2020 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कस्वा देवेन्द्रनगर के अलग अलग स्थानो पर दो व्यक्ति अबैध लोहे का धारदार बका लिए लहरा लहरा कर लोगो को डरा धमका रहे है सूचना को वरिष्ट अधिकारियान अति. पुलिस अधीक्षक पन्ना बी.के. एस. परिहार एवं एसडीओपी पन्ना आर. एस. रावत को अवगत कराकर रेड कार्यवाही हेतु थाना देवेन्द्रनगर से दो टीमे बनाकर रवाना किया गया जो हनुमान मंदिर के पास महाबीर कालोनी देवेन्द्रनगर से आरोपी अरविन्द पटेल पिता किशोरीलाल पटेल उम्र 19 साल नि. बडौरा थाना देवेन्द्रनगर के कब्जे से एक अबैध लोहे के धारदार बका कीमती 200/- रू के जप्त किया गया एवं पावर हाउस मोहल्ला देवेन्द्रनगर से आरोपी शैलेन्द्र उर्फ बेटवा पटेल पिता छोटेलाल पटेल उम्र 18 साल नि. बडौरा थाना देवेन्द्रनगर के कब्जे से एक अबैध लोहे का धारदार बका कीमती 200/- रू के जप्त किया जाकर दोनो आरोपियो के विरूद्ध थाना देवेन्द्रनगर मे प्रथक प्रथक अपराध क्र 237/20, 238/20 धारा 25(बी) आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर उक्त दोनो आरोपियो को जेआर पर माननीय न्यायालय पन्ना पेश किया गया है।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर धर्मेन्द्र कुमार सिह, सउनि. एम. एल. कोल, प्र. आर नाथूराम पाण्डेय, कमलेश सिह, आर. सत्यबीर सिह, आदित्य कुशवाहा, राजू साहू, पुष्पराज सिह, मुकेश शर्मा व चालक आर. प्रमोद प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा ।
