Translate

शनिवार, 16 मई 2020

छात्रों को बिना परीक्षा किया जाये पदोन्नत, NSUI ने की मांग।



नेटवर्क सागर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश सचिव अक्षय दुबे ने  प्रदेश सरकार से विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है एनएसयूआई प्रदेश सचिव अक्षर दुबे ने कहा की लॉकडाउन के कारण सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविधालय  पूर्ण रूप से बंद है छात्रों की परीक्षाएं एवं शिक्षण प्रक्रिया रुकी हुई है ऐसे में छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए  स्नातक बर्ष प्रथम एवं द्वितीय में सभी छात्रों को परीक्षा के बिना पदोन्नत किया जाना चाहिए।
लाॅकडाउन की पश्चात पाठ्यक्रम पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों  को फिर से खोलने के बाद आयोजित की जानी चाहिए। स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों को 10% अतिरिक्त अंकों के साथ इसलिए प्रदर्शन के आधार पर पदोन्नत  किया जाना चाहिए। एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश भट्ट और काॅलेज अध्यक्ष अक्षय सक्सेना ने कहा कि  छात्र हित में फैसला लेते हुए पदोन्नत करना चाहिए