Translate

मंगलवार, 5 मई 2020

घुवारा। तहसीलदार ने मारा व्यापारी के यहाँ छापा...गोदाम का किया गया भौतिक सत्यापन..स्टॉक से 30 क्विंटल कम मिला गेहूँ का स्टॉक।



//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। किसानों द्वारा जो रवि सीजन में खून पसीना एक कर फसलों का उत्पादन किया गया है, उस उत्पादित फसलों को व्यापारियों द्वारा सस्ते दामों में खरीदकर अपने गोदामों में जो गेंहू एवं अन्य अनाजों का स्टॉक कर लिया गया है।
ऐसे व्यापारियों के गोदामों का भौतिक सत्यापन प्रशासनिक अधिकारियों एवं मण्डी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है। जिसके तारतम्ब में नगर घुवारा में सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे नायाब तहसीलदार एवं उपमण्डी घुवारा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा सामूहिक रूप से नगर के व्यापारी हजारी सेठ के यहाँ छापामार कार्यवाही की गई है।

इस छापामार कार्यवाही में निरीक्षण दल के द्वारा व्यापारी के गोदाम का भौतिक सत्यापन करने हेतु स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया गया।
जिसमें स्टॉक से 30 क्विंटल गेहूं कम का आंकलन अधिकारियों के द्वारा किया गया है।
वहीं घुवारा उप मण्डी प्रभारी रामकुमार असाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सोमवार को दो फर्म कम्पनियों के गोदामों का निरीक्षण किया गया है।

जिसमें आर.के.ट्रेडर्स कम्पनी,एवं महावीर ट्रेडिंग कम्पनी घुवारा का निरीक्षण किया है। जिसमें से आर.के.ट्रेडर्स फर्म कम्पनी के स्टॉक में 30 क्विंटल कम स्टॉक पाया गया। जबकि महावीर ट्रेडिंग फर्म कम्पनी का स्टॉक रजिस्टर से सही स्टॉक पाया गया है।जबकि सूत्रों की माने तो जिस व्यापारी के यहाँ पर यह छापामार कार्यवाही की गई है।
एवं अन्य व्यापारियों के गोदामों में  विभिन्न जगहों पर किराये के गोदामों को लेकर 2 नम्बरी माल का स्टॉक किया गया है।
इस कार्यवाही में नायाब तहसीलदार विजयकांत त्रिपाठी,
उपमंडी घुवारा प्रभारी रामकुमार असाटी,सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार भारती, बाबू आर.के.गुप्ता सहित अन्य मण्डी के कर्मचारी मौजूद रहे।