Translate

बुधवार, 6 मई 2020

पुलिस की सख्ती पड़ी भारी...चालानी कार्यवाही के अलावा "कान पकड़ कर लगवाई उठा-बैठक"



//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। पर्यटन नगरी खजुराहो में लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए कई मोटरसाइकिलो का ना सिर्फ चालान किया बल्कि कुछ लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करते हुए उठा बैठक भी लगवाई गई।

खजुराहो थाना प्रभारी पुरुषोत्तम पांडे एवं उनकी टीम के द्वारा शक्ति से पेश आते हुए आज जो ऐसे दो पहिया वाहन चालक थे जिन्होंने नियमों का उल्लंघन करते हुए 1 से अधिक लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे या फिर वह लोग जो मुंह में मास्क नहीं लगाए हुए थे उनके खिलाफ काफी सख्ती दिखाई ,तथा कुछ लोगों को हिदायत देकर के भी छोड़ा गया, उनमें से कई लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी की गई ।साथ ही कई ऐसे लोग जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे उन्हें उठा बैठक लगाकर एक सख्त संदेश भी प्रदान किया जो निश्चित रूप से खजुराहो पुलिस के द्वारा की गई यह सराहनीय पहल कही जा सकती है ,क्योंकि काफी बड़ी संख्या में लोग लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं जिनके लिए यह  सख्ती आवश्यक भी थी ।