Translate

गुरुवार, 21 मई 2020

बड़ामलहरा। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत हमेशा भारतीय जनमानस व सच्चे कॉग्रेसियों के मानस पटल पर रहेगी अंकित: विधायक प्रधुम्न सिंह



//दिलीप अग्रवाल//
बडामलहरा(छतरपुर)। स्थानीय बारगुरैया माता मंदिर प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के अलावा अनेक लोग शामिल हुऐ।

      विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुऐ कहा कि, इनकी शहादत हमेशा भारतीय जनमानस व सच्चे कॉग्रेसियों के मानस पटल पर अंकित रहेगी। इस अपूर्णीय क्षति से देश व पार्टी उबर नहीं पायेगी। अपने कार्यकाल में उन्होनें अंतिम छोर के व्यक्ति की पीडा को दूर करने की नीति पर काम किया। युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान करनें का अधिकार उन्होनें दिलाया। भारत में वह कंप्यूटर क्रांति के जनक तथा स्पष्टवादी वैचारिक महापुरुष थे। उन्होनें पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के आचरण को आत्मसात कर गरीबों के आँसू  पोंछने का कार्य करें। उनके प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि है। राजीव गांधी अमर रहे नारे के साथ 2 मिनट का मौन धारण कर भावनात्मक श्रद्धाजंलि अर्पित की। श्रृद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत कॉग्रेस की रसोई कार्यक्रम में शामिल होकर विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी ने बसों से अपने घरों को लौट रहे  प्रवासी मजदुरों को भोजन कराया। कार्यक्रम में  ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शफीक खान, जिला महामंत्री सुशील मोदी, उपाध्यक्ष वीरसिंह, धनप्रसाद असाटी, प्रमोद जैन, सरजू राय, नंदकिशोर शर्मा, राजेश शर्मा, मंटू जैन, अनिल गांधी, बेटू मोदी, रानी सोनी, अरविंद उपाध्याय, सुनील अवस्थी, तौफीक खान, कालीचरण अहिरवार, नज्जु रैकवार, रमेश लोधी, ज्ञानी तिवारी, कृष्ण प्रताप सिंह, संकल्प जैन, प्रतीक जैन, राजू राय अनेक लोग शामिल रहे।