//रमेश अग्रवाल//
देवेन्द्रनगर(पन्ना)। थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा टीम गठित कर स्थाई वारंटियो की तलाश की गई। जो मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई की आरोपी वारंटी मुकीम खां पिता रसूल अहमद खां उम्र 36 साल निवासी भिलसाय थाना देवेन्द्रनगर का सोहावल जिला सतना मे छुपा हुआ है जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना से सउनि. लाल बिहारी पयासी को मय टीम के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया जिसे दिनांक 19 मई को प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय पन्ना के प्रकरण क्र MJC(R)40/2016 धारा 125(3) द.प्र.सं. के स्थाई वारंटी मुकीम खां पिता रसूल अहमद खां उम्र 36 साल निवासी भिलसाय थाना देवेन्द्रनगर को सोहावल जिला सतना से गिरफ्तार किया गया जिसे आज दिनांक 20 मई को न्यायालय पन्ना पेश किया गया है।