//दिलीप अग्रवाल, विन्द्रावन विश्वकर्मा//
भगवां/बडामलहरा(छतरपुर)। भगवां थाना पुलिस ने 60 लीटर कच्ची शराब सहित 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास एक कट्टा भी मिला हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हें जेल भेजा गया।
थाना प्रभारी कैलाश बाबू आर्या ने जानकारी में बताया कि, टीकमगढ-छतरपुर सीमावर्ती क्षेत्र बछरावनीं के पास चैंकिग के दौरान रात्रि 10 बजे के करीब, 3 युवकों को अबैध कच्ची शराब सहित पकडा है। मोटर-साइकिल सवार कट्टा की नोंक पर 3 केनों में 60 लीटर शराब ले जा रहे थे। तलाशी में आरोपी कोमल यादव के पास 32 बोर का कट्टा मिला है। पूंछतांछ में आरोपियों ने बताया कि, बडागांव जिला टीकमगढ से वह महुआ से बनी शराब लेकर ग्राम मउआखेरा जा रहे थे। शराब की कीमत 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब, मोटरसाइकिल व अबैध कट्टा जप्त कर आरोपी, रामप्रसाद पिता परमानंद यादव (30) निवासी थाना बडामलहरा, कोमल पिता माखन यादव (23) निवासी मउआखेरा थाना शाहगढ व भजनलाल पिता कमल यादव (22) निवासी हसरई थाना शाहगढ जिला सागर के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया जबकि कोमल यादव के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्रवाई भी की गई है। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया। मेडीकल परीक्षण उपरांत आरोपियों को जेल भेजा गया।