Translate

बुधवार, 20 मई 2020

कक्षा 12वी की परीक्षा के लिये पुनर्विचार करें सरकार, NSUI ने की मांग।



नेटवर्क ब्यूरो। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने प्रदेश मे हो रही 8 जून से 16 जून तक कक्षा 12वी की परीक्षाओ पर  पुनर्विचार करने की मांग की है।
 जिसमें  एन.एस.यू.आई. प्रदेश अध्यक्ष विपिन बानखेडे ने कहा कि वर्तमान में कोरोना के कारण प्रदेश के कई जिलो में लाकडाऊन जारी है साथ ही संपूर्ण प्रदेश में अभी कोरोना बढ़ने की आशंका है ऐसी स्तिथी में कई जिलो में छात्र-छात्राए परीक्षा देने हेतु आवागमन के संसाधन नहीं जुटा पायेगे
वही NSUI प्रदेश सचिव अक्षय दुबे  ने कहा कि उक्त बीमारी के चलते यदि किसी छात्र-छात्रा के परिजनों को या स्वयं छात्र-छात्रा को कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो भी छात्र-छात्रा परीक्षा देने में सक्षम नहीं रहेंगे जिसपर NSUI ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है और परीक्षाओ पर पुनर्विचार करने की मांग की है।