//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। जिला स्वास्थ्य विभाग का पूरा ध्यान कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने में है। इससे अस्पताल के अन्य विभागों को बेहद कम स्टॉप के साथ काम करना पड़ रहा है। अन्य विभागों की तरह से प्रसूति विभाग में भी बहुत ही कम स्टॉप है। इसके बाद भी यहां क्रिटिकल केसों को भी अच्छी तरह से हैंडल किया जा रहा है। बीते दिनों यहां एक किडनी के सहारे जीवन जी रही एक महिला की सुरक्षित नार्मल डिलीवरी कराई गई। अस्पताल के कर्मचारियों के बेहतर देखरेख से अब जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं और महिला को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।
गायनोलाजिस्ट डॉ.वंदना धाकड़ ने बताया ग्राम गहरा निवासी रानू यादव पति पूरन यादव को १३ मई को जिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। जहां उसके पति ने बताया महिला के एक किडनी का ऑपरेशन हुआ है। एेसे हालात में वह एक किडनी के सहारे ही जीवन जी रही थी। एक किडनी के सहारे जीवन रिस्क में तो होता ही है। एेसे हालात में शरीर के लिए प्रेगनेंसी अपने आप में बोझ है। एेसे हालात में भी अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉप द्वारा महिला का बेहतर तरीके से उपचार किया गया और महिला की नर्मल डिलीवरी कराई गई। मां और बच्चे दोनों के नार्मल होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
हाईरिस्क थी डिलीवरी डा. बन्द्ना धाकड़ ने बताया हार्ड डिसीज, हाईपरटेंसन, सुगर पेंसेंट की डिलीवरी जिस तरह से हाई रिस्क वाली होती हैं। उसी तरह से यह डिलीवरी भी हाई रिस्क डिलीवरी थी। जिसे जिला अस्पताल के स्टॅाप ने अच्छी तरह से सिक्योंर किया। डॉ. मीना नामदेव ने बताया, अस्पताल का स्टाप इस समय बहुत ही कम है। सभी का ध्यान कोरोना संक्रमण को रोकने में है। एेसे हालात में काम करना आसान नहीं होता है।
● अत्याधिक खून की कमी से जूझ रही महिलाए।
डॉ. मीना नामदेव ने बताया, जिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती होने वाली महिलाओं में से बड़ी संख्या में खून की कमी से संबंधित महिलाएं आती हैं। उन्होने बताया, माह अप्रैल में ४४१ महिलाएं प्रसव के लिए भर्ती हुईं, जिनमें से ६० महिलाओं में खून की कमी थी। इनमें डेढ़ ग्राम से लेकर ७ ग्राम तक खून था। जिनमें से अधिकांश लोगों केा सिविल सर्जन डॉ.आरएस त्रिपाठी द्वारा नि:शुल्क रक्त की व्यवस्था की गई। यह सभी महिलाएं जिला अस्पताल से स्वास्थ्य होकर गई हैं।● इनकी रही सराहनीय भूमिका।
जिला चिकित्सालय पन्ना में एक किडनी की महिला श्रीमती रानू यादव की सफल डिलीवरी कराने में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ मीना नामदेव,डॉक्टर श्रीमती वंदना धाकड़, लेबर रूम प्रभारी श्रीमती सुनीता सनोरिया,स्टाफ नर्स सोनम गुप्ता,रोशनी ऊईके, प्रियंका शर्मा,पूनम पटेल,रचना शर्मा,स्वाति किरण सिंह, शशि का सरहनीय योगदान रहा है।सफलतापूर्वक डिलीवरी करवाने पर एवं जच्चा बच्चा दोनों के स्वस्थ रहने पर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ आर एस त्रिपाठी द्वारा समस्त स्टाफ को बधाई दी गई है।

