Translate

शनिवार, 16 मई 2020

सागर-छतरपुर सीमा पर दर्दनाक हादसा,5 की मौके पर मौत डेढ दर्जन से ज्यादा घायल...देखिए लाइव वीडियो।



बक्सवाहा(छतरपुर)। बड़ी खबर सामने निकल कर सामने आई है जहाँ जिले के बक्सवाहा थाना अंतर्गत शेख सेमरा ग्राम में मजदूरो से भरा टृक अनियंत्रित होकर पलटा है,
 जिस दौरान पांच मजदूरो की मौके पर मौत बताई जा रही है तो वही दर्जनभर से ज्यादा मजदूर घायल बताये जा रहे हैं।
घायलो को तत्काल सागर के बंडा अस्पताल में इलाज के लिये भेजा गया है।
जानकारी मिली है कि यह ट्रक महाराष्ट्र से सिदार्थनगर जा रहा था जिस दौरान सागर और छतरपुर की सीमा पर यह भीषण,दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
हालांकि इस दौरान सागर व छतरपुर जिले की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची हुई है।
            घटना स्थल पर पहुचाने के लिए छतरपुर जिला पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ भी छतरपुर से रवाना हो चुके हैं।
कुछ वीडियो अत्यधिक मार्मिक होने के कारण हमारे द्वारा सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।