Translate

शुक्रवार, 15 मई 2020

घुवारा। नि:शुल्क पेयजल व्यवस्था बनी मददगार...पत्रकार रविन्द्र जैन की सराहनीय पहल।



//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)।  गर्मी के इस मौसम में पारा 40 के पार है और कोरोना महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा,अधिकांश लोग घरों में रहकर लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं तो वहीं अनेक लोग अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु सड़कों,बैंकों, दुकानों, कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लोगों और मूक पशुओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पत्रकार रविन्द्र जैन रवि ने हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था अपने घर के बाहर की, जिस प्याऊ का उद्घाटन श्री गणेश प्रसाद वर्णी महाविद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष जैन ने किया।
पत्रकार रविन्द्र जैन रवि ने बताया की इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण मार्केट की सभी दुकानें नहीं खुलतीं और बैंकों से पैसे लेने हेतु लोगों का आगमन होता है कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे ।इस वर्ष प्याऊ के सामने सोशल डिस्टेंस बनाये रखने हेतु स्थान चिह्नित किये गए हैं।
साथ ही मूक पशुओं के कष्टों को ध्यान में रखते हुए पशुओं के लिए एक हौज रखा गया है जिससे गाय,बैल,बकरी आदि  अपनी प्यास बुझा सकें।
रविन्द्र जैन रवि ने लोगों से यह भी अपील की सभी लोग मास्क पहनें और एक निश्चित दूरी बनाए रखें,समय समय पर हाथ धोते रहे,प्रशासनिक नियमों का पालन करें,आस पास के परेशान व्यक्तियों की मदद और सहयोग करें।