Translate

बुधवार, 20 मई 2020

पन्ना। राहगीरों को खाना खिलाने वाली टीम का स्वागत...व्यवसायी डॉक्टर सनमत जैन व नरेन्द्र जैन ने किया सम्मान।



//रमेश अग्रवाल//
 नेटवर्क पन्ना। कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डाउन मे देश के विभिन्न राज्यो मे फंसे मजदूरों के पन्ना जिला मुख्यालय से निकलने पर नगर के उत्साही युवाओं द्वारा लगातार एक माह से राह से निकलने वाले राहगीरों को भोजन कराया, वहीं शीतल पेय पिलाकर उनकी प्यास भी बुझाई। सुबह होते ही लंच पैकेट लेकर आइसोलेंशन सेंटर व बायपास मे खड़े होकर मजदूरों व उनके साथ चलने वाले बच्चों को खाना खिलाकर सराहनीय कार्य करने की मिशाल पेश की। पन्ना के इस युवा टीम की सर्वत्र सराहना हो रही है वहीं आज शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई डॉ. सनमत जैन ने चित्रगुप्त मंदिर के सामने युवा टीम को बुलाकर सम्मान किया। सनमत जैन व नरेन्द्र जैन ब्रजपुर वालो ने सभी का तिलक लगाकर श्रीफल भेंट कर उनके ऊपर रंग बिरंगे सुगंधित पुष्पो की वर्षा की। जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक तिवारी के निर्देश मे बनाई गई टीम मे जिला उपाध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, राजाभैया तिवारी, सौरभ पटेरिया, रमण दीक्षित, पवन मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, रामनुज, राजाबाबू, पवन साहू, दंगल यादव, अस्सू सेन, योगेन्द्र सिंह, अकरम खांन, रामशरण, सोहन यादव, सोनू सिंह, संतोष रैकवार सामिल रहे। स्वागत के इस कार्यक्रम के  दौरान बी.एन.जोशी, बीएस ठाकुर, दिलीप श्रीवास्तव, सुभनव जैन, जतीन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।