Translate

रविवार, 17 मई 2020

सांसद का प्रयास हुआ सफल..इंदौर,भोपाल से स-कुशल अपने घर पहुँचे 93 छात्र।

           

//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के अथक प्रयासों के चलते, इंदौर तथा भोपाल में बड़ी संख्या में फंसे छात्रों को सकुशल घर पहुंचाया गया lखजुराहो संसदीय क्षेत्र के  पन्ना तथा छतरपुर जिले के इंदौर से लगभग 93 छात्र जो 4 बसों मैं सोशल डिस्टेंस के साथ एवं उनके खाने-पीने इत्यादि की व्यवस्था सहित सकुशल घर तक भेजने की व्यवस्था की गई, एवं लगभग इतने ही छात्र जो कि कटनी जिले से थे, उन्हें भी प्रथक प्रथक विभिन्न बसों के माध्यम से उनको उनके घर तक पहुंचाया गया।
इसके अलावा भोपाल से भी लगभग 200 लोगों को पन्ना, छतरपुर के लिए सांसद जी ने स्वयं पहुंचकर सभी का कुशलक्षेम जाना एवं उनके साथ खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा जी ने आज भोपाल से इन यात्रियों को रवाना करने के पूर्व ना सिर्फ इनसे आत्मीयता के साथ भेंट की बल्कि रास्ते में भोजन की व्यवस्था सहित पीने के पानी इत्यादि व्यवस्थाओं के साथ रवाना किया lभोपाल और इंदौर से छतरपुर बमीठा एवं खजुराहो पहुंचे  छात्रों से जब हमारे रिपोर्टर   राजीव शुक्ला ने बात की तो उन्होंने सांसद बीडी शर्मा जी का धन्यवाद देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की , और बताया कि वह जो कि काफी लंबे समय से  इंदौर में फंसे हुए थे उन्हें घर तक भिजवाने की व्यवस्था सांसद महोदय के द्वारा की गई इस हेतु वह उनकी आभारी है, कुछ छात्रों ने बताया कि उन्होंने फोन पर सांसद एवं उनके प्रतिनिधि समोद शुक्ला से अपने घर वापसी हेतु आग्रह किया था जिसको उन्होंने बड़े ही तत्परता से लेते हुए उनकी ना सिर्फ घर वापसी हेतु व्यवस्था की बल्कि खाने-पीने सहित संपूर्ण व्यवस्थाओं को भी पूरा करते हुए घर आने तक सतत फोन पर संपर्क भी स्थापित रखा, इन छात्रों के घर वापसी पर ना सिर्फ यह छात्र प्रसन्न थे बल्कि इनके परिवार के लोग भी काफी प्रफुल्लित दिखाई दिए l