बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने जीवन शक्ति योजना के तहत कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए महिलाओं द्वारा तैयार किए गए मास्क क्रय करने के उद्देश्य से छतरपुर जिले के सभी 15 नगरीय निकायों में नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।
छतरपुर नगर पालिका के लिए सीएमओ श्री अरूण पटेरिया 9425143508 को नोडल अधिकारी और एनयूएलएम योजना के प्रभारी श्री सी.पी. गुप्ता 9755206120 एवं श्री के.डी. पाठक 9993338650 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी क्रम में बक्स्वाहा नगर परिषद के लिए सीएमओ श्री लखनलाल पाठक 9893132571 को नोडल अधिकारी और श्री शिवकुमार खरे 9424345004 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नगरीय निकाय आवश्यकतानुसार महिलाओं/संस्थाओं से मास्क क्रय कर सकेंगे। इसके अलावा नोडल अधिकारी एक से अधिक नोडल अथवा सहायक नोडल अधिकारी नामित कर सकते हैं।