//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। इन दिनों प्रदेश भर के समस्त जिलों में गेहूं उपार्जन का कार्य चल रहा है।लेकिन अब इन उपार्जन केंद्रों पर बारदाने की कमी के चलते किसानों की फसलों को समितियों द्वारा नहीं खरीदा जा रहा है।क्योंकि बारदाने की कमी के चलते यह स्थिति निर्मित हुई है।ऐसे में अब किसानों को भूखे प्यासे रहते हुए दिन भर खरीदी केंद्रों पर बैठे हुए देखा जा रहा है।किसान बार-बार समिति प्रबन्धक एवं उपार्जन केंद्र प्रभारियों के चक्कर बारदाने की तलाश में लगाते दिखाई दे रहे हैं।लेकिन केंद्र प्रभारियों की भी यह मजबूरी बनी हुई है कि आखिर किसान का गल्ला बिना बारदाने के कैसे खरीदा जाये।ऐसे ही हालात इन दिनों तहसील घुवारा अंतर्गत आने वाले सभी उपार्जन केंद्रों पर बने हुए हैं।कई समिति प्रबन्धकों एवं केंद्र प्रभारियों ने तो यहाँ बताया है कि जिम्मेदार अधिकारियों को बार-बार इस समस्या के बारे में अवगत कराया जा चुका है लेकिन उनके द्वारा सिर्फ बारदाने के आने की झूठी खबर देने के आलवा कुछ भी सकारात्मक परिणाम दिखाई नहीं दे रहे हैं।कुल मिलाकर
ऐसी स्थिति में किसानों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जो कि चिंतनीय और त्वरित निराकरण योग्य है।
● किसानों ने कहा जब बारदाना नहीं तो फिर एसएमएस क्यों आ रहे।
खरीदी केंद्रों पर पहुंच रहे किसानों का कहना है कि जब खरीदी केंद्रों पर हम किसानों का गेहूँ खरीदने के लिएबारदाना ही उपलब्ध नहीं है तो फिर हम लोगों के पास एसएमएस क्यों आ रहे हैं।यह तो सरकार द्वारा बनाये गये सिस्टम के द्वारा हम किसान लोगों के साथ कुठाराघात किया जा रहा है।जो बेहद निंदनीय है।
● एसडीएम को सुनाई किसानों ने अपनी व्यथा।
गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे घुवारा उपमंडी के सामने से गुजर रहे एसडीएम के वाहन को दर्जनों किसानों ने रोक कर अपनी व्यथा को एसडीएम के सामने व्यक्त करते हुए समस्या से अवगत कराया और शीघ्र अतिशीघ्र बारदाना उपलब्ध कराने की मांग रखी।जिस पर एसडीएम ने जल्द समस्या का निराकरण कराने का आश्वाशन देते हुए किसानों को भरोसा दिलाया।● इनका कहना है कि...
बारदाने की समस्या लगभग सभी उपार्जन केंद्रों पर है।लेकिन फिलहाल बारदाना सतना से चलकर छतरपुरपहुंच चुका है।और आज देर रात तक या कल सुबह तक
तहसील घुवारा के सभी उपार्जन केंद्रों पर बारदाना पहुंचा दिया जायेगा।
