Translate

गुरुवार, 21 मई 2020

बिजावर। अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न।



//जसवंत सिंह यादव//
बिजावर(छतरपुर)। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नेतृत्व में आगामी ईदुलफितर के त्योहार को देखते हुए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न की गई ! जिसमें मुस्लिम समाज के सदर सहित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस,मुख्य नगर पालिका अधिकारी,विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता सहित थाना प्रभारी के अलावा पत्रकार भी उपस्थित रहे! इस बैठक में कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु प्रशासन ने सोशल डिस्टेंस का पालन करने तथा घरों पर ही नमाज अदा करने की अपील की सदर नाहिद खां द्वारा बतलाया गया कि ईदगाह मस्जिद में केवल सात लोगों के द्वारा ही नमाज अदा की जाएगी! सोशल डिस्टेंस का पालन भी अनिवार्य रूप से करने की बात कही है।साथ ही साम्प्रदायिक सद्भाव एवं भाई चारे के साथ त्योंहार मनाने की अपील की गई है!जिसमें गले ना लगने एवं दूर से ही सलाम दुअा करने की अपील की गई है! मीटिंग में सोशल डिस्टेंस का पालन करते मीटिंग की गई!
बैठक में SDM श्री डी. पी. द्विवेदी, एसडीओपी सीताराम  अवास्या, सीएमओ विजय शंकर त्रिवेदी थाना प्रभारी बिजावर राजेश पाण्डेय मुस्लिम समाज के सदर नाहिद ठेकेदार पत्रकार अशोक सेन आरक्षण रज्जन पाण्डेय मुकेश प्रजापति संजय साहू राजबहादुर आदि उपस्थित रहे।