नेटवर्क दमोह। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेपुरा कटनी मार्ग पर पटेरिया गांव के समीप सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे एक चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहन की आमने-सामने भिड़ंत में दो पहिया वाहन सवार दो लोगों में एक की मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुम्हारी थाना पुलिस एवं जिला अस्पताल के डॉक्टर जावेद खान ने बताया कि मृतक कैलाश पिता बिरजू चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी छहघरा और घायल कम्मू पिता कंछेदी चौधरी उम्र 24 वर्ष छहघरा निवासी छहघरा से कुम्हारी जाते समय सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए,जिन्हें तत्काल इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया।
जहां कैलाश की मौत हो गई. वहीं कम्मू का इलाज जिला अस्पताल में जारी है,पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है, कल कैलाश के शव का पंचनामा पोस्टमार्टम कार्रवाई की जाएगी।