Translate

सोमवार, 4 मई 2020

बड़ामलहरा। RSS द्वारा असहाय,दिव्यांग,वृद्ध एवं अति गरीब परिवारों को एक सप्ताह की खाद्यान्ह सामग्री का पैकेट तथा मास्क का किया गया वितरण।



//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। वैश्विक महामारी कोरोना में लॉकडाउन काल के दौरान स्थानीय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में नगर में रह रहे असहाय, दिव्यांग, वृद्ध एवं अति गरीब परिवारों को एक सप्ताह की खाद्यान्ह सामग्री का पैकेट तथा मास्क का वितरण किया गया।
साथ ही कहा कि, इस बीमारी से बचाव के लिये घरों के अंदर रहना आवश्यक है। घर के अंदर रहकर ही हम अपनी व दूसरों की सुरक्षा कर सकते है। वितरण के दौरान संघ के विभाग कार्यवाह वीरेंद्र असाटी, खंड संघ चालक नंदकिशोर शुक्ला, जिला शारीरिक प्रमुख अखिलेश गुप्ता, खंड कार्यवाह अवध विश्वकर्मा, सेवा निवृत्त सैनिक दशरथ प्रसाद तिवारी, ध्रुवराम दुबे, सौरभ राजा, दीपेश असाटी के अलावा कई स्वयं सेवक इस पुनीत कार्य में हिस्सेदारी निभाई तथा इस कार्य को आगे भी निरंतर जारी रखने की योजना बनाई गई।