//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। म०प्र०महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री एवं जिला कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ जिला शहर अध्यक्ष श्री मती सविता अग्रवाल ने कहा कि देश में फैली कोरोना महामारी के कारण 50 दिनो से लाकडाउन की वहज से सभी उधोग धंधे व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने से अार्थिक स्थिति से जूझ रहे उपभोक्ताओं को राहत देने के बजाय भारी भरकम बिल थमा दिये गये।
जब कांग्रेस सत्ता पर थी तब उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली खपत पर 100 रू0 और 150यूनिट बिजली खपत पर 350रु ही बिजली का बिल भुक्तान करना पडता था जिससे उपभोक्ताओं को कभी राहत मिलती थी एवं उपभोक्ता स्वयं बिजली बचत करता था लेकिन जब से शिवराज सरकार सत्ता पर काबिज हुई तब से पुन: मनमाने ढंग से बिजली के बिल उपभोक्ताओं को थमाये जा रहे मार्च माह से आज तक बिजली विभाग व्दारा मीटरो की रीडिग भी नही करायी गयी बगैर रीडिंग लिये ही अंदाजिया उपभोक्ताओं को बिजली के बिल थमा दिये हैं,भरी भरकम बिलो से उपभोक्ताओं चिन्तित है|
श्री मती सविता अग्रवाल ने कहा कि उधोग एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान लगातार दो माह से बन्द है जिससे बिजली की खपत नही हुई है श्री मती अग्रवाल ने माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान जी से मांग कि है कि बिजली विभाग व्दारा कार्मशियल मीटरो की रीडिंग कराकर बिल का भुक्तान कराया जाये एवं घरेलू मीटरो के तीन माह के बिजली के बिलमाफ किये जाये जिससे उपभोक्ता राहत की सांस ले सके।