Translate

बुधवार, 13 मई 2020

खजुराहो। बलात्कार के मामले में 3 इनामी फरार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा।



//आशीष मिश्रा//           
खजुराहो(छतरपुर)। खजुराहो थाना अंतर्गत ग्राम ललगवा में विगत वर्ष 25 जून 2019 को एक नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक रूप से बलात्कार करने के आरोपीयो मैं फरार तीन आरोपी को ,आज खजुराहो थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है ।खजुराहो थाना निरीक्षक पुरुषोत्तम पांडे के अनुसार बलात्कार पीड़िता के द्वारा थाना खजुराहो में अखिलेश कुशवाहा पिता पक्की कुशवाहा, कपिल चंदेल पिता विजय चंदेल, परमार उर्फ परमलाल चंदेल पिता विजय चंदेल, जितेंद्र चंदेल पिता हीरा चंदेल सभी निवासी गण ग्राम ललगवा थाना खजुराहो के विरुद्ध फोन से बुलाकर सामूहिक रूप से बलात्कार करने के संबंध में आवेदन दिया था, जिसकी रिपोर्ट पर थाना में उपरोक्त चारों आरोपी गणों के विरुद्ध 110/ 19 धारा 376 डी ए 506 ताही 5 /6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया था । इस दौरान विवेचना में पूर्व आरोपी अखिलेश कुशवाहा पिता पक्की कुशवाहा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा चुका था तथा शेष तीनों आरोपी गण घटना दिनांक से फरार थे जिनके ऊपर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एक ₹1000 का इनाम भी घोषित किया गया था ,जिनको दिनांक 12 /5/ 2020 को उनके घर से दस्तयाव कर समस्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।आरोपी के पिता विजय सिंह चंदेल ने उक्त मामले में अपने पुत्र को निर्दोष बताते हुए कहा है कि मेरा पुत्र उक्त मामले में दूर-दूर तक भी नहीं था, साजिशन उन्हें फंसाया जा रहा है ,लेकिन थाना खजुराहो के द्वारा आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।आरोपियों को गिरफ्तारी में निरीक्षक पुरुषोत्तम पांडे, उप निरीक्षक डी एस जॉनवार, सहायक उपनिरीक्षक विधु विश्वास ,आरक्षक राम शंकर सिंह, अनिल सिंह, बृजेंद्र यादव, सोनू यादव ,अभय भदोरिया ,जयराम अहिरवार ,किशोर कुमार, राजाराम ,वालादीन पाल, बेटा लाल तथा चालक अब्दुल सलीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।