Translate

सोमवार, 18 मई 2020

नौगांव। नवविवाहिता की संदिग्ध मौत परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप।



//रितिक सोनी//
नौगांव(छतरपुर)। रमजान के इस पवित्र माह मैं मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं और अपनी दुआओं में  मुल्क में अमन चैन बना रहे व कोरोना जैसी जानलेवा महामारी से निजात मिल जाए की रो रो कर दुआ कर रहे हैं ऐसे में नौगांव का एक मुस्लिम परिवार ऐसा भी है जिसके ऊपर महिला को फांसी के फंदे पर लटका कर मार देने के आरोप लगाए गए हैं, घटना बीते शाम की है नौगांव मैं बस स्टैंड के पीछे रहने वाले राहुल बजाज तनय राजू बजाज की पत्नी रिजवाना बेगम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इस मामले में मृतक रिजवाना के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा उनकी बेटी को फांसी के फंदे पर लटका कर मौत के घाट उतारा गया है। मृतिका रिजवाना की मौत के बाद अब 1 साल के दूध मोहे बच्चे के सिर से मां का साया पीने के बाद वह बिलप बिलप कर अपनी मां के लिए रो रहा है।
जानकारी के मुताबिक 3 साल पहले शहर के मऊ दरवाजा में रहने वाले शेख सलीम ने अपनी पुत्री रिजवाना का विवाह धूमधाम के साथ नौगांव निवासी राजू बाजार के पुत्र राहुल बजाज के साथ किया था शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा लेकिन पिछले 1 साल से राहुल बजाज सहित उसके पिता देवर नंद सहित चाची सास द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। लड़की के मायके पक्ष का कहना है कि राहिल और उनके परिजनों द्वारा 1000000 रुपए की मांग की जा रही थी हालांकि कुछ पैसे तो दिए गए लेकिन आर्थिक हालत अच्छी ना होने के कारण रुपए देने में जब नाकाम रहे और रुपए देने की तय मियाद भी गुजर गई तो उनके द्वारा बेटी रिजवाना पर सितम ढाना शुरू कर दिया गया, जिसका नतीजा यह हुआ कि रिजवाना की सांसे ही थम गई। बेटी के मौत के गम में उसके परिजनों का हाल बुरा है और अब वह न्याय चाहते हैं रिजवाना के परिजनों का कहना है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है जिसकी निष्पक्ष जांच की जा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो।