Translate

सोमवार, 18 मई 2020

बक्सवाहा। परियोजना अधिकारी सहित दो कर्मियों के वेतन में कटौती...औचक निरीक्षण पर पहुंचे जिला कार्यक्रम अधिकारी...साथ ही होम कोरंटीन प्रबासी मजदूरों एवं पोषण अहार बितरण की ली जानकारी।



//राजेश जैन रागी//
बकस्वाहा(छतरपुर)।  महिला एवं बाल विकास विभाग छतरपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल जैन ने आज परियोजना कार्यालय बकस्वाहा में किये औचक निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी हेमलता ठाकुर सहित विकासखंड समन्वयक शेख शहबाज तथा बीपीए दीपक देवलिया द्वारा वैश्विक महामारी के गम्भीर समय मे अपने दायित्वों का सही निर्वहन न करने व कार्यालय में अनुपस्थित मिलने के कारण एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही के साथ ही ग्राम सुनवाहा मे ग्रामीणों से रुबरु होकर रेडी टू ईट के अंतर्गत पोषण अहार बितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की है।

 जिसमे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर सत्तू पोषण अहार बितरण करने पर संतोष जाहिर किया। साथ ही लुधियाना , पंजाब , दिल्ली आदि प्रांतों से लौटे प्रवासी मजदूरों के घर जाकर होम कोरंटीन की जानकारी प्राप्त की और बंदा पटेल, कली वाई पटेल ,मुलायम पटेल, नीरज प्रजापति ,दीपा प्रजापति आदि मजदूर घर पर उपस्थित नहीं मिलने और उनके द्वारा खेत फर जाकर काम करने पर उनके परिवार एवं सरोज सोनी सहित आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को आवश्य हिदायत देकर प्रशासन के नियम निर्देशों का पालन करने तथा उन्हें निर्धारित समय 9  से 22 मई तक घर मे ही रहकर आवश्यक निर्देशों का पालन करने , प्रबासी मजदूरों की जानकारी समय पर देने , 0 से 6 वर्ष के बच्चों , धात्री माताओं , गर्भवती महिलाओं को पोषण अहार समय पर वितरण करने तथा इस गम्भीर महामारी से बचने हेतु उपाय बताये ।