Translate

मंगलवार, 12 मई 2020

भगवां। ऐसी भी क्या हुई वजह कि घरों में लगा दी आग...आधा दर्जन से अधिक परिवारों को हुई क्षति।



//दिलीप अग्रवाल//
भगवां/बड़ामलहरा(छतरपुर)। युवकों ने एक राय होकर घरों में आग लगा दी। घटना में आधा दर्जन से अधिक परिवारों को क्षति हुई है। घटना के पीछे पुरानी बुराई बताई जा रही है। पीडितों ने एक लिखित आवेदन पुलिस अनुविभागीय अधिकारी को देकर कार्रवाई की मांग की है।

      जानकारी के अनुसार, दरबारी कुशवाहा,  झुत्ता कुशवाहा, बिरजुआ कुशवाहा, नन्हीबाई कुशवाहा, अयोध्या उर्फ लटकन कुशवाहा, परमलाल कुशवाहा, भुमानीदीन कुशवाहा, देवीदीन कुशवाहा, छक्की कुशवाहा ने मंगलवार को बडामलहरा आकर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजाराम साहु को एक लिखित आवेदन देकर बताया कि, आवेदनकर्ता ग्राम पुरापट्टी थाना भगवां के मूल निवासी है। रविवार रात साढे 11 बजे के करीब टिंकूराजा, राहुलसिंह, गजेंद्रसिंह ,बंटूराजा, जीतूसिंह, रवि ठाकुर, छोटेसिंह, राम सिंह, रतनसिंह, सुम्मेर सौंर, शिब्बू सौंर ने मिलकर घरों में आग लगा दी। घटना से 9 परिवारों को नुकसान हुआ है। वह बताते है कि, आग की लप्टों से घर में रखा गृहस्थी व टेंट हाउस की दुकान का सामान स्वाहा हो गया। इसकें अलावा आरोपियों ने टैक्सी में तोडफोड की। घर मे रखे जेवरात चोरी होनें का आरोप भी लगाया है। पीडितों ने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।