बिजावर(छतरपुर)। गेहूँ उपार्जन केन्द्र रगौली में रात्रि के समय में गेहूँ तुलाई की शिकायत सामने आने के बाद आधी रात्रि में बिजावर तहसीलदार दुर्गेश तिवारी व डॉ. डी. पी. चौबे एसएडीओ बिजावर ने उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया व पंचनामा तैयार किया|
जिस दौरान मौके पर उपस्थित केन्द्र प्रभारी को निराकरण के पश्चात ही तुलाई करने के निर्देश दिये|
