Translate

बुधवार, 13 मई 2020

बुरी नियत से नाबालिक के साथ ज्यादती करने वाला जीजा गिरफ्तार।



●  देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र के रेड लाइट एरिया का मामला।

//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। जिले के पुलिस थाना देवेन्द्रनगर अंतर्गत गत दिनांक 11मई को फरियादिया (नावालिक) निवासी बसारी जिला सागर हाल वार्ड क्र 04 देवेन्द्रनगर थाना में  रिपोर्ट किया कि दिनांक 9 मई को रात मे सोते समय इसके दूर के रिश्ते का जीजा मुकेश सिसोदिया पिता फुलुआ सिसोदिया नि. वार्ड क्र 04 कंजडाना मोहल्ला देवेन्द्रनगर का बुरी नियत से सीने मे हाथ फेरने लगा फरियादिया के चिल्लाने पर आरोपी भाग गया रिपोर्ट पर अपराध क्र 228/20 धारा 354 भादवि 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया।
   पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर को तत्काल कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिये गये।
अति पुलिस अधीक्षक पन्ना एवं एसडीओपी पन्ना के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर द्वारा आरोपी की तलाश पतारसी हेतु थाना देवेन्द्रनगर मे एक टीम गठित कर आरोपी की तलास की गई। जो 24 घंटे के अन्दर आरोपी मुकेश सिसोदिया पिता सुदामा उर्फ फुलुआ सिसोदिया नि. वार्ड क्र 04 देवेन्द्रनगर को गिरफ्तार किया जाकर आज दिनांक 12 मई को माननीय न्यायालय पन्ना के समक्ष पेश किया जाकर जेल पन्ना भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर डी. के. सिह, म. उप निरी. प्रियंका पटेल, प्र. आर कमलेश सिह, आर आदित्य कुशवाहा, आर. सत्यबीर सिह, आर भरत पाण्डेय, राजू साहू महिला आर. दीपा गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।